गाडरवारा में क्रेटा कार ने तीन राहगीरों को मारी टक्कर:दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; थाने के पास हादसा, चालक गिरफ्तार

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने पैदल चल रहे तीन राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसा थाने से कुछ ही दूरी पर हुआ। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल गाडरवारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद, दो गंभीर घायलों को नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक घायल का इलाज गाडरवारा सिविल अस्पताल में ही जारी है। दो घायलों की स्थिति गंभीर, नरसिंहपुर अस्पताल रेफर गाडरवारा सिविल अस्पताल के डॉक्टर पंकज थारवानी ने बताया कि तीन घायल मरीजों को अस्पताल लाया गया था। उन्होंने पुष्टि की कि दो घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें रेफर किया गया है, जबकि एक का इलाज यहीं चल रहा है। पुलिस और घायलों के साथ आए लोगों ने बताया कि उन्हें एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया हादसे के बाद गाडरवारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेटा कार के चालक को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटना में शामिल कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *