गुमला| गाड़ियों पर ओवरलोडिंग से यात्रियों की जान खतरे में है। ये सवारी गाड़ियां शहर से लेकर प्रखंडों की सड़कों पर खुलेआम प्रशासनिक अधिकारियों के आंखों के सामने से रोजाना गुजर रही है। अभी शादियों का समय है, तो इनकी संख्या भी अधिक दिख रही है। भर-भर के यात्रियों को गाड़ी के अंदर और छत पर बिठाया जा रहा है। जिससे हादसे हो रहे है। लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। नियमों की अनदेखी कर ओवरलोडिंग वाले वाहन अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। इसमें चालक भी नशे में होते है। किंतु परिवहन विभाग सवारी सहित अन्य ओवरलोडिंग गाड़ियों की जांच नहीं करता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि नियमित रूप से ऐसे वाहनों की जांच हो ताकि ओवरलोडिंग पर नियंत्रण किया जा सके।


