गाड़ी की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत:काम के सिलसिले में लुधियाना में आया, एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर फरार, पुलिस खंगाल रही CCTV

लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में मंगलवार देर रात एक अज्ञात गाड़ी ने निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान गोबिंदगढ़ निवासी 21 वर्षीय मंटू कुमार के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। कुछ काम के सिलसिले में लुधियाना आया हुआ था। मंटू अविवाहित था और अपने परिवार की आर्थिक मदद करता था। हादसे की सूचना मिलते ही फोकल प्वाइंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। परिवार का महत्वपूर्ण सहारा था युवक मंटू के पिता पारस ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। मंटू परिवार का एक महत्वपूर्ण सहारा था। इस घटना से परिवार सदमे में है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने इस इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *