गाड़ी में शराब पीने से रोकने पर चालक की पिटाई की

कांकेर| भानुप्रतापपुर के गांव टहकापार से सगाई कार्यक्रम में पहुंचे एक युवक ने वाहन में शराब पीने से मना करने पर चालक की बेदम पिटाई कर दी। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित चालक अरूण जैन निवासी टहकापार ने शिकायत करते बताया कि 11 फरवरी को मैं ग्राम टाहकापार से बुकिंग लेकर ग्राम संबलपुर सगाई कार्यक्रम में गया था। सगाई कार्यक्रम चल रहा था और अपनी गाडी में सोया था। इसी दौरान मेरे गांव टाहकापार का रहने वाला तुकेश्वर कुमार गोस्वामी उर्फ चिन्टू गाड़ी के पास आया और गाड़ी के अंदर बैठकर शराब पीने की बात कहते हुए गाड़ी का दरवाजा खींचने लगा। मना करने पर वह जबरन दरवाजा खोल अंदर आकर मारपीट की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *