गाड़ी होटवार जानेवाले रास्ते की होगी मरम्मत, चलने लायक बनाया जाएगा

रांची | गाड़ी होटवार जानेवाले रास्ते की समस्या का अस्थाई हल निकलता दिख रहा है। फिलहाल बरसात के कारण हुए गड्ढों में मिट्टी भरकर उसे चलने लायक बनाया जाएगा। इस संबंध में गाड़ी होटवार श्रीशिव मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष विश्वजीत गोप के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय सांसद सह रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से मिला था। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उन्हें कच्चा रास्ता होने के कारण आने-जाने में हो रहीं समस्याओं से अवगत कराया। कहा- बरसात में रास्ता काफी खराब हो गया है। पूरे रास्ते में ढाई से तीन फीट तक के अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। आय दिन दोपहिया वाहन सवार उन गड्ढों में गिरकर जख्मी हो रहे हैं। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आजकल रात में नगर निगम के ट्रैक्टर सैप्टिक टैंक की गंदगी रास्ते पर डंप कर दे रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रक्षा राज्यमंत्री से आग्रह किया कि वे खुद हस्तक्षेप कर जबतक कोई स्थाई हल नहीं निकल रहा, तबतक सेना को निर्देश दें कि वह गड्ढों में मिट्टी भरकर उसे चलने लायक बनाने दे, ताकि दुर्घटनाएं न हो। इस पर रक्षा राज्यमंत्री ने तत्काल सेना के अफसर से फोन पर बात की और उन्हें वार्ड स्थित गाड़ी होटवार के लोगों की रास्ते की समस्या से अवगत कराया। साथ ही, प्रतिनिधिमंडल को आश्वास्त किया कि जल्द ही रास्ते का स्थाई हल निकल जाएगा। फिलहाल उसे लेवल करके चलने लायक बनाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में दुर्गा ठाकुर, महावीर ठाकुर, चरकू महतो, श्रवण नायक और सतीश कुमार आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *