दुर्ग्याणा सरोवर परिसर में स्थित गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। कमेटी के सहयोग से मनाए गोवर्धन पूजा दौरान मंदिर को फूलों से सजाया। पंडितों ने मंत्रोच्चारण से ठाकुर जी की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन बनाकर उनका श्रृंगार किया। करीब दो घंटे चले गोवर्धन पूजा के बाद हरिनाम संकीर्तन किया गया। इसमें पुरुषोत्तम दास मंदिर से रवि, तुलसीदास मंदिर पारिकर से धर्मपाल, गोपाल समेत सभी वैष्णवों ने मिलकर हरिनाम संकीर्तन किया। गणेश वंदना से शुरु किए संकीर्तन में ‘मेरे गिरधर गोपाल हम तोरी शरण में आए है’ भजन गाया तो मंदिर में बैठे भक्तजन मंत्र मुग्ध हो गए। इसी दौरान भगवान को 56 प्रकार के व्यजनों का भोग लगाया। जिसका प्रसाद अंत में संगत को बांटा। इसी दौरान ब्रह्मभोज करवा कर भंडारा लगाया। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद थे।