गारमेंट्स कारोबार के नाम पर दोस्त से ऐंठे 53 लाख रुपए, आरोपी फरार

लुधियाना| शहर में दोस्ती का भरोसा तोड़कर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। गारमेंट्स का कारोबार शुरू करने के नाम पर एक युवक ने अपने ही दोस्त से 53 लाख रुपए ले लिए और बाद में रकम लौटाने से मुकर गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना जोधेवाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता इंदरजीत सिंह निवासी आनंदीपुरा ने बताया कि उनका प्रिंटिंग का कारोबार है। आरोपी अभिषेक गुलाटी निवासी हीरा नगर उनका पुराना दोस्त है। साल 2023 में आरोपी ने गारमेंट्स का व्यापार शुरू करने की योजना बताई और अलग-अलग समय पर उनसे कुल 53 लाख रुपए ले लिए। इंदरजीत के अनुसार, जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी बहाने बनाने लगा और बाद में साफ तौर पर पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *