राजनांदगांव | त्रिवेणी परिसर में लाखों रुपए के खर्च से बने गार्डन की देखरेख नहीं हो रही है। गार्डन के झूले और व्यायाम के लिए लगे उपकरण टूट चुके हैं। यहां लंबे समय से सफाई भी नहीं हो रही है। जिसकी वजह से गार्डन परिसर में गंदगी फैली गई है। वहीं गार्डन का गेट भी टूटा होने की वजह से यहां मवेशियों का डेरा लगा रहता है। आसपास के लोगों को गार्डन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। -किशन ठाकुर, राजनांदगांव


