गार्ड को काम से िनकालने के िखलाफ आंदोलन का िनर्णय

भास्कर न्यूज | गिरिडीह. नवीन पांडेय को काम से निकाले के विरोध में 3 अगस्त को कम्पनी का गेट जाम किया जाएगा। यह निर्णय असंगठित मजदूर मोर्चा की बैठक में शनिवार को िलया गया। माले नेता राजेश सिन्हा और कन्हाई पांडेय ने कहा कि गिरिडीह के फैक्ट्री मालिक मजदूरों के प्रति निष्ठुर हैं। जब मन होता है, किसी को भी हटा देते हैं। इन फैक्ट्रियों की जांच करवाई जाएगी। अफसर जांच नहीं करेंगे तो विभाग और फैक्ट्री को जाम किया जाएगा। मजदूरों के साथ अन्याय करने वालों से माले उसी अंदाज में जवाब देगा। ताराटांड़ निवासी नवीन पाण्डेय एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। एक अगस्त को वह फैक्ट्री प्रबंधन के समयानुसार दोपहर के भोजन के लिए बाहर गया। उसी समय तेज बारिश शुरू हो गई। मूसलधार बारिश के कारण वह समय पर लौट नहीं सका और आधे घंटे की देरी हो गई। गेट पर तैनात गार्ड की एक दिन की मजदूरी काट ली गई। पांडेय ने इस पर फैक्ट्री के जीएम से बात की। इसके बाद उसे काम से निकाल दिया गया। नवीन पांडेय ने इसकी लिखित शिकायत असंगठित मजदूर मोर्चा, टुंडी रोड, चतरो शाखा में की। शिकायत मिलने के बाद मोर्चा अध्यक्ष ने आपात बैठक बुलाई। बैठक में गेट जाम का निर्णय लिया गया। इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह सदर, मुफ्फसिल थाना प्रभारी, फैक्ट्री प्रबंधन और सहायक श्रम आयुक्त को दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *