कांकेर| अंतागढ़ थानांतर्गत गावड़े खसगांव के एक युवक ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर लिया। युवक राधेलाल पोटाई 28 साल निवासी गावड़े खसगांव की जहर सेवन से तबियत बिगड़ने पर अंतागढ़ अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।


