उदयपुर| पूर्व केंद्रीय मंत्री और मेवाड़ की कद्दावर कांग्रेस नेत्री डॉ. गिरिजा व्यास की अंत्येष्टि शुक्रवार को उदयपुर के अशोकनगर मुक्तिधाम में हुई। वे 79 वर्ष की थीं। इससे पहले डॉ. व्यास की देह अंतिम दर्शन के लिए उनके दैत्य नगरी स्थित निवास पर रखी गई। कांग्रेस-भाजपा नेताओं सहित कई समाज और संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी अर्थी को कांधा दिया।