गिरिडीह टैक्सी स्टैंड यूनियन ने डेग फातिहा किया आयोजित

भास्कर न्यूज | गिरिडीह मानवाधिकार सुरक्षा संघ प्रदेश अध्यक्ष सह जेएमएम नेता इरशाद अहमद वारिस और गिरिडीह टैक्सी स्टेंड यूनियन अध्यक्ष काजू खान की अध्यक्षता में ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स मुबारक पर डेग फातिहा किया गया। इरशाद अहमद वारिस ने कहा कि आज गिरिडीह के सारे आवाम के साथ मुल्क के लिए अमन शांति के लिए दुआएं मांगी गई। ख्वाजा गरीब नवाज एक बड़े सूफी संत थे और हमारा मुल्क सूफी संत का मुल्क रहा है। ख्वाजा गरीब नवाज से टैक्सी स्टेंड यूनियन के लिए हिफाज़त, बरकत व रहमत की दुआएं मांगी गई। यूनियन अध्यक्ष काजू खान ने कहा कि यहां हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही धूमधाम से ख्वाजा गरीब नवाज के नाम से फातिहा किया गया और लंगरखानी भी की गई।मौके पर नौशाद अहमद चाँद, शब्बीर अली खान, ओसामा,मो गौस,रॉकी, मो कलीम,मो खुर्शीद,मो पप्पू,मो जफर,मो कलीम खान,मो फैजान,मो असलम,मो मिनहाज आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *