गिरिडीह: भाजपा नेता को पितृशोक, जताई संवेदना

गिरिडीह|भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय रंजन सिंह के पिता सेवानिवृत्त हाईस्कूल शिक्षक शत्रुधन प्रसाद सिंह (90) का निधन शनिवार सुबह में हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनकर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। गाजे बाजे के साथ सुलतानगंज ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र उदय कुमार सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी। जबकि भाई सेवानिवृत प्रो. त्रिवेणी सिंह, पुत्र डॉ. सचिन सिंह व राजदेश रतन, भतीजा गौरव कुमार, ​पिंकू सिंह, तीतू सिंह सहित पूरा परिवार शोकाकुल है। इधर निधन की खबर पाकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व आइजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, प्रमुख गौतम सिंह सहित अन्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट कर शांति की कामना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *