गिरिडीह जिले के डुमरी अनुमंडल में कुलगो टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कंटेनर (HR38AC2678) ने एक अज्ञात वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ समय बाद कंटेनर से धुआं निकलने लगा और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने पानी की व्यवस्था की और कुछ फ्रिज को बचाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी तेज थी कि वे कुछ नहीं कर पाए। ट्रक जल कर हुआ राख कंटेनर में फ्रिज लदा हुआ था। आग लगने से 90% फ्रिज पूरी तरह जलकर राख हो गए। कंटेनर का भी बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। करीब एक घंटे बाद गिरिडीह से अग्निशमन वाहन पहुंचा और आग पर काबू पाया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अग्निशमन वाहन की लोगों ने की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर डुमरी अनुमंडल में फायर ब्रिगेड की गाड़ी होती, तो इस नुकसान से बचा जा सकता था। उन्होंने डुमरी अनुमंडल में तत्काल एक अग्निशमन वाहन की व्यवस्था करने की मांग की है। —————————– इसे पढ़ें…
कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर पटरियों में मिली लाश:पाकुड़ के सोकेन मरांडी के रूप में हुई पहचान, बॉडी के पास से आधार कार्ड बरामद कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर स्थित कटपड़ी में पटरियों पर एक मजदूर का शव बरामद किया गया। वहीं मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई। मृतक मजदूर की पहचान पाकुड़ जिले के सोनाजोड़ी पंचायत के मंगलपाड़ा निवासी 22 वर्षीय सोकेन मरांडी के रूप में हुई है। सोकेन मरांडी रोजगार की तलाश में कटपड़ी गया हुआ था। वहां रेलवे ट्रैक पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आरपीएफ की टीम ने मृतक के कपड़ों की तलाशी में मिले आधार कार्ड के आधार पर पाकुड़ नगर थाने को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें…..


