गिरिडीह में कुएं से मिला विवाहिता का शव:दो दिनों से लापता थी महिला; भाई ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, पति और सास गिरफ्तार

गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित अलगडीहा गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव कुएं से बरामद किया गया। महिला दो दिनों से लापता थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस ने मृतक के पति और सास को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुट गई है। मृतका की पहचान कोमल देवी के रूप में की गई है। कोमल पर गर्म तेल डालकर कुएं में फेंक दिया: भाई मृतका के भाई बीरबल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने कोमल पर गर्म तेल डालकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। भाई के अनुसार, कोमल की शादी 2021 में अलगडीहा बगोदर निवासी राजेंद्र राम से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। दोनों पक्षों के बीच कई बार मध्यस्थता हुई, लेकिन विवाद जारी रहा। कोमल के लापता होने की सूचना थाना में दी थी मृतका के परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कोमल के लापता होने की सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इधर, बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के अनुसार, दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *