गिरिडीह में गुरुवार की रात जलने से मां-बेटे की मौत हो गई। आग अलाव से लगी और इस दौरान पूरा खलिहान जल गया। घटना डुमरी प्रखंड अंतर्गत जोभी गांव की है। इधर, हादसे की सूचना के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो ने मृतक के घर पहुंच परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। पुआल से बनी झोपड़ी में आग लग गई मृतकों में जोभी गांव के जिलिमटांड़ निवासी सोमरा मुर्मू की पत्नी नुनिया देवी और 2 वर्षीय बाबूचंद मुर्मू शामिल है। सोमरा अपने बेटे के साथ खलिहान में बनी झोपड़ी में सो रही थी। उसने ठंड दूर करने के लिए अलाव जलाया था। रात में अलाव की आग धीरे-धीरे पूरे खलिहान में लग गई और इससे पुआल से बनी झोपड़ी (कुंभी) में आग लग गई। इससे उसमें सो रहे मां-बेटे की जलकर मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के पति ने गांव वालों और डुमरी थाना को इसकी जानकारी दी। इसके बाद डुमरी थाना प्रभारी जगन्नाथ पाल मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।