गिरिडीह में ट्रक और ऑटो की टक्कर, एक की मौत:हादसे में ऑटो सवार एक घायल, दोनों गाड़ियों के चालक फरार

गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह घटना अलकापुरी चौक के पास हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रक ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ऑटो में सवार रतनपुरा-हीरोडीह निवासी प्रेम दास (35) और खरगडीहा देवपहरी (देवरी थाना क्षेत्र) निवासी छोटू राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेम दास की मौत हो गई। वहीं, छोटू राम को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। टक्कर के बाद ट्रक और ऑटो के चालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पचंबा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले आई। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को कब्जे में लिया है। उन्होंने पुष्टि की कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस फरार चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *