गिरिडीह में नक्सलियों का बड़ा विस्फोटकों का जखीरा बरामद:जंगल से 20 किलो एक्सप्लोसिव पाउडर, 111 जिलेटिन और डेटोनेटर मिले

गिरिडीह में पुलिस और सीआरपीएफ की 154 बटालियन ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। खुखरा थाना क्षेत्र के गार्दी और मर्मी के पास जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने चार बंडल कोडेक्स वायर बरामद किए। इसके अलावा पांच डेटोनेटर, 20 किलो एक्सप्लोसिव पाउडर और डेढ़ किलो नेल आयरन मिला। टीम को 111 जिलेटिन, हैक्सा ब्लैड और 200 लीटर सेंटोक्स भी मिला। नक्सली मौके से भागने में सफल रहे सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर साहेबराम मांझी और पवन लंगड़ा उर्फ पवन मांझी का दस्ता इस क्षेत्र में देखा गया है। इस पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी दलजीत सिंह भाटी, एएसपी ऑपरेशन सुरजीत और सहायक कमांडेंट विजय सिंह मीना शामिल थे। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश वर्मा और बलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवान भी टीम का हिस्सा थे। कई घंटों तक चले ऑपरेशन में पूरे जंगल की तलाशी ली गई। नक्सली मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन उनके द्वारा छिपाया गया विस्फोटक सामान बरामद कर लिया गया। एएसपी ऑपरेशन सुरजीत के अनुसार, इलाके में अभी भी छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *