गिरिडीह में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:पिछले साल ही हुई थी शादी, मां ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

गिरिडीह में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे मृतका के परिजनों ने खूब हंगामा किया। घटना सोमवार की रात बगोदर थाना क्षेत्र की है। शादी के बाद एक बुलेट बाइक की मांग थी मृतका की पहचान रिशा कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी 22 नवंबर 2024 को रवि कुमार मंडल से हुई थी। मृतका की मां ने बताया कि शादी के बाद एक बुलेट बाइक की मांग थी, जो नहीं दिया गया था। उन्होंने बताया कि रिशा की सास ने फोन कर बताया कि उसने फांसी लगा ली है। इसके बाद हमलोग यहां पहुंचे। बांझ कह और अन्य बातों को लेकर टॉर्चर करते थे मृतका की मां ने कहा- हमेशा दामाद और सास मेरी बेटी को बांझ होने की बात कह और अन्य बातों को लेकर टॉर्चर करते थे। दामाद धमकी देता था कि बेटी को वापस ले जाइए, नहीं तो वह खुद को गोली मार लेगा। लावारिस लाश के रूप में छोड़कर भाग गए: मृतका की मां लड़की की मां ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि रिशा को मार कर बगोदर ट्रामा सेंटर में लावारिस लाश के रूप में छोड़कर भाग गए हैं। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन ट्रामा सेंटर पहुंचे और हंगामा किया। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मृतका के मायके वालों ने आवेदन दिया है। ससुराल के लोगों पर आरोप लगाया है। फिलहाल मृतका के ससुराल वालों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि मामला क्या है। -धनंजय राम, एसडीपीओ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *