गिरिडीह में पांच घरों से जेवर और नगदी चोरी:बगोदर में चोरों का आतंक, लाखों के सामान की चोरी; तीन घरों में लोग छत पर सोए थे

गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में चोरों ने दो गांवों में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। डोरियो गांव में चार और संतुरपी गांव में एक घर को निशाना बनाया गया। तीन घरों में नहीं था कोई डोरियो गांव में रोहित साव, रेवा साव, प्रमोद साव और शंकर साव के घरों में चोरी हुई। तीन घरों में कोई नहीं था। परिजन छत पर सो रहे थे। जबकि एक घर में मालिक मौजूद था। उसने चोर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चोर दीवार फांदकर भाग निकला। संतुरपी गांव में अजय रविदास का घर खाली था। उनका परिवार कोलकाता गया हुआ था। चोरों ने एक घर से सोने-चांदी के जेवर और 5 हजार रुपए नकद, दूसरे घर से 22 हजार रुपए नकद के साथ सोने-चांदी के जेवर चुराए। तीसरे घर से सोने के कान के झुमके और 14 हजार रुपए नकद ले गए। हर दूसरे-तीसरे दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में चोरी हो रही जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोग दहशत में हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में चोरी हो रही है। स्थानीय लोग अब पुलिस पर भरोसा छोड़ खुद चौकीदारी करने की सोच रहे हैं। बगोदर थाना पुलिस सुबह से मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा की चोरी की घटना की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी। जांच पड़ताल किया गया तो पता चला कि पांच घरों में चोरी हुई है, लेकिन लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल हर पहलू पर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *