गिरिडीह में पुल निर्माण स्थल पर अपराधियों का तांडव:मुंशी समेत 5 मजदूरों से मारपीट, 5 लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी

गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र में एक पुल निर्माण स्थल पर हथियारबंद बदमाशों ने मुंशी और मजदूरों पर हमला कर दिया। घटना छोटनर नदी पर हुई है। घटना के संबंध में मुंशी बासुदेव यादव ने बताया कि चार बाइक पर सवार 15 अपराधी कार्यस्थल पर पहुंचे। तीन बदमाशों के पास बंदूक थी। बाकी के पास रॉड और लाठियां थीं। बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए मुंशी और मजदूरों पर हमला किया। मारपीट में वह बेहोश हो गए। कुछ अपराधियों की हुई पहचान हमलावरों ने ठेकेदार से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। मुंशी ने बताया कि वह कुछ बदमाशों को पहचानते हैं, जो अम्बा सखुआ और महुवरी गांव के रहने वाले हैं। घायल मजदूरों में जमुई के कांग्रेस यादव (32), गावां के बबलू बासकी, समेल मुर्मू और बांका के धर्मेंद्र कुमार (19) शामिल हैं। घायल मुंशी का इलाज गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। पुलिस ने की घटना की पुष्टि गावां थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंशी ने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने मुंशी व अन्य मजदूरों के साथ गाली-गलौच भी किया है। बदमाशों ने कहा कि ठिकेदार से पांच लाख रुपए मांगे थे, क्यों नहीं दिया?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *