गिरिडीह में बिजनेसमैन के घर में डकैती:पूरे परिवार को बंधक बना 8 लाख के जेवरात और 2 लाख रुपए कैश ले गए, सभी का फोन भी लूटा

गिरिडीह में बीती देर रात नकाबपोश डकैतों ने एक बिजनेसमैन के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसते ही 6 की संख्या में डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। हाथ को रस्सी से बांधा और मोबाइल फोन भी लूट लिया। इसके बाद हर कमरे की अलमारी, दीवान से 8 लाख के जेवरात और 2 लाख रुपए कैश लेकर भाग निकले। घटना बिरनी थाना क्षेत्र के बिराजपुर में हुई। घर के मालिक राजेश मोदी की बिराजपुर में ही राशन की होलसेल दुकान है। डकैतों ने करीब दो घंटे तक उत्पात मचाया और भाग निकले। घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सबसे पहले राजेश मोदी को बनाया बंधक राजेश मोदी के बेटे कुंदन मोदी ने बताया कि घर की बालकनी के सहारे सारे बदमाश घर के अंदर पहुंचे थे। पिता ने दरवाजा बंद नहीं किया था इसलिए बदमाश सबसे पहले उनके कमरे में घुसे और उन्हें हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद पिता ने मेरे कमरे का दरवाजा खुलवाया। परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंद रखा कुंदन के अनुसार मैंने जैसे दरवाजा खोला, बदमाशों ने मुझे भी पकड़ लिया। इसी तरह मेरे छोटे भाई को पकड़, पूरे परिवार को एक कमरे में हथियार के बल पर बंधक बनाए रखा। अन्य डकैत घर के हर कमरे में घुस कर जेवरात और कैश निकालने में जुटे रहे। करीब दो घंटे के बाद लूट का सारा सामान लेकर वो भाग निकले। दो दिन पूर्व भी हुई थी डकैती इस घटना से दो दिन पूर्व अपराधियों ने धनवार में राजा मंदिर के पुजारी के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि इसमें दो बदमाशों को लोगों ने घटना की रात और दो को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया। चार दिन पूर्व हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदंबरी में बदमाशों ने दो जेवर दुकान का ताला तोड़कर करीब तीस लाख रुपए के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *