गिरिडीह में सड़क हादसे में एक की मौत:तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार एक युवक जख्मी

गिरीडीह के पीरटांड थाना क्षेत्र स्थित पांडेयडीह में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान खुखरा निवासी नारायण कोल्ह के रूप में की गई, जबकि घायल की पहचान हरलाडीह निवासी राजेश कोल्ह के रूप में की गई है। घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जबकि घायल का इलाज जारी है। घटना के संबंध में बताया गया कि नारायण कोल्ह और राजेश कोल्ह दोनों एक साथ बड़ाकर धर्मशाला के पास चिमनी ईंट भट्ठा में काम करने के लिए गए हुए थे। काम खत्म कर दोनों युवक एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पांडेयडीह के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे नारायण कोल्ह की मौके पर ही मौत हो गई और राजेश कोल्ह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने पिरटांड थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *