गिरिडीह में मंगलवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। गिरिडीह-डुमरी मेन रोड पर मधुबन थाना क्षेत्र के लटकट्टो पिकेट के पास एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो और बाइक के बीच भीषण टक्कर होने ये यह हादसा हुआ। मृतकों में स्कॉर्पियो सवार चार और बाइक पर बैठे दो लोग शामिल हैं। हादसे की जानकारी लोगों को सुबह में मिली। दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए इधर, सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची मधुबन पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसा स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर से हुई। इस घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों ही वाहन तेज रफ्तार में होगे इसी वजह से हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाइक सवार पारसनाथ रेलवे स्टेशन से गिरिडीह छछंदो की ओर जा रहे थे। जबकि स्कॉर्पियो सवार गिरीडीह से डुमरी की ओर जा रहे थे। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने में जुटी बाइक सवार मृतकों की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के धावाटांड निवासी हुसैनी मियां (55) और छछंदो निवासी बबलू कुमार टुडू (26) के रूप में की गई है। वहीं, स्कॉर्पियो पर सवार मृतकों की पहचान मुंगेर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत दरियापुर निवासी रहने वाले 40 वर्षीय सोमेश चंद्रा ( पिता रवि शंकर प्रसाद सिंह ), 21 वर्षीय गोपाल कुमार ( पिता नरेश प्रसाद सिंह ), गुलाब कुमार (इसरी बाजार) के रूप में की गई है। जबकि एक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने में जुटी हुई है। ———————————————— ये भी खबर पढ़िए बेंगाबाद-गिरिडीह मार्ग पर भीषण सड़क हादसा:ट्रक और स्विफ्ट डिजायर की टक्कर में 5 गंभीर घायल, 4 को धनबाद रेफर गिरिडीह में बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर डोमापहाड़ी के पास एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक भी एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। पढ़िए पूरी खबर…


