गिरिडीह में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप:पड़ोस के नाबालिक ने घटना को दिया अंजाम, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के एक गांव चार साल बच्ची के साथ उसके घर के बगल में रहने वाले नाबालिग लड़के ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बच्ची रविवार की शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच आरोपी नाबालिग मौके का फायदा उठाकर मासूम बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब बच्ची खून से लथपथ होकर अपने घर पहुंची तो बच्ची को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में बच्ची को उसके परिजन इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बच्ची को इलाज के लिए गिरिडीह चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु इकाई केंद्र में भेजा गया। बच्ची के साथ बगोदर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *