भास्कर न्यूज | गिरिडीह सदर प्रखंड स्थित मास्टर सोवरन मांझी जिला पुस्तकालय में मंगलवार को सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने छात्र-छात्राओं के बीच क्विज आयोजित किया । कार्यक्रम में बीडीओ ने छात्र छात्राओं को ए से पी तक ग्रुप बनाकर उसमें पांच- पांच छात्र छात्राओं को शामिल कर क्विज कराया । क्विज का विषय ज्योग्राफी था। दो ग्रुप द्वारा बराबर अंक प्राप्त करने पर बीडीओ ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं को परीक्षा के समय किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उन विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अंत में बीडीओ ने पुस्तकालय के एसएससी सीजीएल में चयनित छात्र एवं छात्रों को बधाई दी। कार्यक्रम में सदर प्रखंड के आनंद कुमार, जिला पुस्तकालय के नितिन गोविंद तथा अजय कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित थे।


