गिरीडीह में हाथियों के झुंड का उत्पात, VIDEO:दर्जनों घरों की चारदीवारी तोड़ा, अनाज को पहुंचाया नुकसान; झुंड में तीन बच्चे भी

गिरिडीह के सरिया प्रखंड क्षेत्र के सर्वोदय गांव में बीती देर रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। दर्जनों लोगों के कच्चे घरों में तोड़फोड़ किया और बाउंड्री को नुकसान पहुंचाया। घर में रखे अनाज को भी चट कर गए व कुछ को बर्बाद भी कर दिया। मिड-डे-मील के अनाज को भी नुकसान पहुंचाया गांव के स्कूल गेट और खिड़की तोड़ कर मध्याह्न भोजन का चावल-दाल सहित अन्य समानों को भी नुकसान पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झुंड में 15 वयस्क हाथियों के साथ 3 बच्चे भी हैं। घरों की दीवार और पेड़ों को क्षतिग्रस्त किया लोगों ने हाथियों को भगाने का बहुत प्रयास किया पर वो असफल रहे। हाथियों ने दो दर्जन से अधिक घरों की दीवार और पेड़ों को नुकसान पहुंचाया हैं। वहीं, खेत में लगी सब्जियों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इसमें लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रभावित लोगों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। हाथियों ने गांव की नदी के पास अपना बसेरा बनाया हाथियों ने ईंट भट्ठे में काम कर रहे मजदूरों की झुग्गी झोपड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी भाग नही रहे हैं। इसी गांव की नदी के पास अपना बसेरा बनाया हुआ है। रात में वो खाने की तलाश में गांव में घुस रहे हैं। हाथियों को क्षेत्र से बाहर करने में टीम लगी हुई है। चार दिनों से हाथी उत्पात मचा रहे हैं। हाथियों का झुंड हजारीबाग के दारू से आया है। हाथियों ने जिन घरों में तोड़फोड़ किया है, उनके पीड़ितों में कुछ ने आवेदन दिया है। -सुरेश राम, रेंजर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *