डौंडी| बुधवार को नगर यादव समाज ने गीता जयंती मनाई। इष्ट देव भगवान कृष्ण एवं गीता की पूजा अर्चना की गई। वरिष्ठजनों का सम्मान शाल एवं श्रीफल भेंट किया गया। विविध प्रकार के खेल मटका फोड़, आलू दौड़, जलेबी दौड़, सुई धागा, कुर्सी दौड़ के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम व राऊत नाच की प्रस्तुति हुई। जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान संरक्षक दशरथ लाल यादव, आशा राम, सुखदेव यादव, नम्मू यादव, शेखर यादव, केशव यादव, महेश, राजा, परस, दयाबाई, कस्तुरी यादव, उत्तरा यादव, दीपकुंवर यादव, दुलेश्वरी यादव, संगीता यादव, इंदू यादव उपस्थित रहे।