गीता जयंती पर शहर में हुए कई आयोजन:जेल में बंदियों को दिया गीता का संदेश; श्रीमद्भागवत गीता पाठ हुआ

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर शहर में अलग-अलग आयोजन हुए। एक जगह श्रीमद्भागवदत गीता पाठ के साथ आयोजन की शुरुआत हुई, तो वहीं जिला जेल में महामंडलेश्वर ने बंदियों को गीता के संदेश दिए। बुधवार को जिला जेल इंदौर में गीता उपदेश का प्रोग्राम हुआ। वृंदावन के महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती महाराज ने बंदियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। श्रीमद्भागवत गीता में मनुष्य को सदैव कर्म के लिए प्रोत्साहित किया है। गीता के माध्यम से मनुष्य को सदैव कर्म करने के साथ-साथ आचार, विचार और आहार शुद्ध रखने का संदेश दिया है।’ उन्होंने बंदियों को गीता के उपदेश भी सुनाए और सभी को गीता की प्रतियां दी। कार्यक्रम में विधायक महेंद्र हार्डिया ने विधायक निधि से 3.50 लाख रुपए की लागत से 250 लीटर प्रतिघंटा साफ पानी देने की क्षमता वाला एक आरओ प्लांट का लोकार्पण किया। विधायक ने बंदियों को गीता के दर्शन का अनुसरण करने के लिए कहा। जेल अधीक्षक जवाहर सिंह मंडलोई और उप अधीक्षक आलोक वाजपेई, महिला वार्ड प्रभारी अर्चिता बर्डे ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का शुभारंभ इधर, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत श्रीमद्भगवत गीता पाठ के आयोजन के साथ गीता जयंती का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का शुभारंभ भी किया। ग्रामीण हाट बाजार परिसर में हुए प्रोग्राम में संतों ने भगवत गीता के पाठ के माध्यम से गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने अपनी बात कही और विभिन्न योजनाओं के पात्रों को हितलाभ का वितरण किया। प्रोग्राम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोल, महेंद्र हार्डिया, गोलु शुक्ला, प्रभारी कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त अभय राजगांवकर, मनोज चौरसिया, महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ल, राजेन्द्र राठौर, अभिषेक शर्मा, पार्षद पंखुडी जैन डोसी और जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। श्रीमद्भागवत गीता के महत्व पर प्रकाश डाला प्रोग्राम में महामंडलेश्वर स्वामी सर्वेश चैतन्य महाराज, रामकृष्ण आचार्य महाराज, पुरुषोत्तम सरस्वती महाराज और वीतारामानंद महाराज ने श्रीमद भगवद गीता के 11, 12 एवं 15 अध्याय का सामूहिक वाचन किया। संतजनों ने गीता के महत्व, धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान के संबंध में उपदेश दिए। उन्होंने श्रीमद्भगवत गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म को महत्व दिया। उन्होंने मनुष्य को सदैव कर्म करने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि गीता में ज्ञान का अथाह सागर समाहित है। आयोजित होंगे कई शिविर नगर निगम आयुक्त वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिशा निर्देशन में केन्द्र एवं राज्य सरकार की चिह्नित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत प्रतिशत सैचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं को प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक जिले में आयोजित होगा। अभियान के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डों में शिविरों का आयोजन होगा। हितलाभ का वितरण किया महापौर भार्गव ने कहा कि गीता जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी 34 हितग्राही मूलक योजनाओं, 11 लक्ष्य आधारित, 63 सेवाओं का लाभ पात्रतानुसार हितग्राहियों को प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आयुष्मान योजना तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों से आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनवाने के लिए कहा। विधायक गोलू शुक्ला ने अधिक से अधिक पात्रों से मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *