गीता सभी शास्त्रों का सार है : स्वामी निगम बोध

लुधियाना|गीता, गंगा एवं गायत्री का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। श्रीमद् भागवत गीता भगवान श्री कृष्ण के मुखारविंद से निर्मित हुई है, इसलिए अत्यधिक प्रमाणित है। यह शब्द स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज दरेसी स्थित वेद मंदिर में भारत धर्म प्रचारक मंडल की ओर से आयोजित गीता जयंती पर्व के मौके पर कहे। स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज ने कहा कि गीता सभी शास्त्रों का सार है और गीता के माध्यम से जो भी व्यक्ति चलता है उसे जीवन के अंदर बहुत बड़ा आत्मबल प्राप्त होता है। उन्होंने गीता, गंगा एवं गायत्री का महत्व समझाते हुए कहा कि गीता हमारे जीवन के अंदर जीने की कला सिखाती है। गंगा हमारे कलुषित पापों का निवारण करती है और गायत्री हमें शास्त्रों की उपासना करने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि हर इंसान को गीता का एक अध्याय प्रतिदिन पढ़ना चाहिए।इस अवसर पर वेद मंदिर संस्कृत विद्यालय के बच्चों ने गीता पाठ का श्रवण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *