गीता सेवा समिति ने नव विक्रम संवत और वोकेशनल कोर्स के शुभारंभ पर हवन

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गीता सेवा समिति की तरफ से गीता भवन में नव विक्रम संवत और नए वोकेशनल कोर्स स्तर के शुभारंभ पर हवन यज्ञ का आयोजन किया। समिति के प्रधान राजीव जोशी की अध्यक्षता में करवाए हवन यज्ञ में मुख्य यजमान अश्विनी महाजन, अंजू महाजन बने। इसी दौरान नव विक्रम संवत और वोकेशनल कोर्स की नए स्टूडेंट ने मिलकर यज्ञ में भाग लिया। पंडित रूप लाल शर्मा ने नवग्रह पूजन के उपरांत गीता के 12 वें और 15 वें अध्याय के श्लोक पढ़ाकर यज्ञशाला की पवित्र अग्नि में आहुतियां अर्पित करवाई। इस मौके पर प्रधान जोशी ने सभी को नव संवत 2082 की शुभकामनाएं दी। जबकि महासचिव प्रो. राजेश शर्मा ने समिति द्वारा किए जा रहे धार्मिक और सामाजिक कार्यों की जानकारी सांझी की। इस मौके पर विजय महाजन, सोमेश महाजन, रेनू महाजन, सीताराम शर्मा, मस्तराम, उषा शर्मा, रमेश शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *