निगम की ओर से लोगों को हिदायत दी जाती हैं, कि लोग घर का सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखें। इससे कूड़े से उठती बदबू भी कम रहेगी और कूड़ा आसानी से ले जाना आसान होगा। यहां तक कि इसे डंप पर आसानी से अलग किया जा सकेगा। लेकिन निगम की हकीकत कुछ ओर ही हैं। चाहे शहरवासी निगम को कूड़ा अलग-अलग करके दे भी देते हैं लेकिन निगम की ओर से कूड़े की ट्रॉली में एक साथ गीला और सूखा कूड़ा डाल लिया जाता हैं। यहां तक कि कूड़े को डंप पर ले जाते समय ढका भी नहीं जाता और कूड़ा ले जाती निगम की गाड़ियां रास्ते में कूड़ा गिराते हुए जाती हैं। – मनिंदर सिंह