गीव टू गेन थीम पर शिक्षिकाओं ने मनाया महिला दिवस

भास्कर न्यूज | कोरबा गवर्नमेंट हाई स्कूल बुंदेली में संकुल के स्कूलों में पदस्थ शिक्षिकओं के साथ गीव टू गेन थीम पर शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डाइट की पूर्व प्राचार्य एचएस लकड़ा व विशिष्ट अतिथि तारा पटेल थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेली हाई स्कूल की प्राचार्य अनीता ओहरी ने किया। कार्यक्रम के बीच वित्तीय साक्षरता, अधिकार न्याय कार्यवाही व गीव टू गेन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी शिक्षिकाओं व स्कूल की छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि लकड़ा ने कहा कि यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है। इस दिन उन्हें यह एहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं। भारत में आजादी के बाद लगातार सुधारों से महिलाओं को पुरुषों की तरह सशक्त बनाया गया है। वह आज स्वावलंबी और स्वतंत्र है। प्राचार्य ओहरी ने कहा कि यह दिवस उन्हें आपात स्थितियों के लिए तैयार करता है। बच्चे अपने पिता की तुलना में अपनी माताओं से अधिक प्रभावित होते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *