गुंडरदेही के खल्लारी में बनेगा नवीन व्यवहार न्यायालय भवन:चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा वर्चुअली हुए शामिल, बोले- न्याय को सुलभ और मजबूत बनाएगा नया भवन

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खल्लारी में नवीन व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण की आधारशिला गुरुवार को विधिवत रूप से रखी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा और बालोद जिले के पोर्टफोलियो न्यायाधीश जस्टिस नरेन्द्र कुमार व्यास वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सिन्हा ने इस अवसर पर अंचलवासियों को कहा कि यह भवन न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और सुलभ बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूर्ण हो तथा कार्य में शत-प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याम लाल नवरत्न ने स्वागत भाषण देते हुए इस सौगात के लिए उच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने न्यायपालिका में उच्च मानदंड स्थापित करने वाले मुख्य न्यायाधीश के कार्यों की सराहना की और कहा कि उनका मार्गदर्शन हम सभी को प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान न्यायालय भवन का शिलालेख अनावरण किया गया तथा विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर न्यायाधीशों ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *