गुंडरदेही में योजनाओं, रोजगार के बारे में दी विस्तृत जानकारी

बांधा बाजार| ग्राम गुंडरदेही में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने वीबी जी राम जी विकसित भारत गारंटी के रोजगार व आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण जनजोहर चौपाल लगा​ई। ग्रामीण जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं, रोजगार के अवसरों व आजीविका सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, ग्रामीण युवाओं एवं श्रमिक वर्ग को आत्मनिर्भर बनाते हुए विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करना रहा। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण यादव, संदीप मेश्राम, ढालसिंह कौशिक, मदन कौशिक, संतोष शुक्ला, सरपंच रवि नेताम, मुनेश्वरी साहू आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *