गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ तेज होगी, कसावट लाएंगे

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिले में पुलिसिंग में कसावट लाने की तैयारी है। ताकि हर क्षेत्र में पुलिस बेहतर कार्य कर सके। इसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा। इसके लेकर एसपी अंकिता शर्मा ने बुधवार को सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों की बैठक ली। बैठक के​ लिए बिंदुवार एजेंडा तय किया गया था। जिसमें प्राथमिकता अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक में सुधार और सड़क हादसों में कमी लाने तय किया गया है। इसके अलावा पुलिस अफसरों को प्रशासनिक अनुशासन को लेकर भी गंभीर रहने का निर्देश दिया गया है। एसपी शर्मा ने मौजूद अफसरों को अपराध नियंत्रण के लिए संदिग्धों की चेकिंग और गुंडे बदमाशों की कड़ी निगरानी के साथ धरपकड़ ​अभियान तेज करने कहा है। आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने इस पर गंभीरता से कार्य करने कहा है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर फोकस किया जा रहा है। ताकि आम लोगों को सुरक्षित माहौल दिया जा सके। प्रशासनिक अनुशासन जरुरी: एसपी अंकिता शर्मा ने थाना स्तर पर दैनिक कार्य संचालन की भी समीक्षा की। उन्होंने क​हा कि सभी अनिवार्य रजिस्टरों के अद्यतन, सही संधारण के साथ नियमित जांच पर किया जाए। लंबित प्रकरणों के जल्द व गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए टाइम लाइन भी जारी की। इसके अलावा गंभीर व लंबित अपराधों का निराकरण जल्द से जल्द करने कहा। तीन साल की शिकायतों की समीक्षा, होगी कार्रवाई एसपी शर्मा ने साल 2024, 2025 व 2026 के अब तक की लंबित शिकायतों की थानेवार समीक्षा की। उन्होंने शिकायतों पर अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली। जिन मामलों में कार्रवाई तय नहीं हो सकी है। उस पर तत्काल एक्शन लेते हुए समय सीमा में शिकायतों के निराकरण का निर्देश दिया। इसे गंभीरता से पूरा करने कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *