बुरहानपुर के श्री सकलपंच गुजराती मोढ़ वणिक समाज ट्रस्ट ने इस साल से नई परंपरा की शुरुआत की। दरअसल, हर साल समाज की ओर से जातीय भोज का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन, इस बार इससे एक दिन पहले नगर में मां ताप्ती चुनरी अर्पण यात्रा निकाली गई। शनिवार शाम को ताप्ती नदी के राजघाट पहुंचकर ताप्ती मैया को 25 मीटर की चुनरी अर्पित की गई। इसमें बड़ी संख्या में गुजराती समाजजन शामिल हुए। समाज सचिव उमाकांत चौधरी ने बताया कि समाज ने इस साल पहली बार यह परंपरा शुरू की है। जिसके तहत ताप्ती माता को 25 मीटर की चुनरी अर्पित की गई। इसके बाद रविवार को सुबह 7 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के बाद समाजीय भोज होगा। आज निकली चुनरी यात्रा शनवारा स्थित वाढ़ी से निकलकर जय स्तंभ, कमल टॉकीज, पांडुमल चौराहा से होकर अग्रसेन चौक से सीधी राजघाट मां ताप्ती के तट पहुंची, जहां सूर्य पुत्री मां ताप्ती को 25 मीटर की चुनरी पूजन-आरती कर अर्पण की गई। देखे आयोजन की तस्वीरें..


