गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से से 11 मजदूरों की मौत हो गई और 3 मजदूर गंभीर घायल हो गए। फैक्ट्री डीसा के धुनवा रोड पर है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बॉयलर फटने से पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। अभी तक सात मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखा बनवाते थे। हालांकि, अभी तक कंपनी के पास इसका लाइसेंस था या नहीं इसकी जानकारी नहीं सामने आई है। डीसा विधायक प्रवीण माली ने बताया कि फैक्ट्री के मलबे के नीचे अभी भी मजदूर दबे हुए हैं। हालांकि पांच लोगों को बचा लिया गया है और अस्पताल ले जाया गया है। जिनका इलाज चल रहा है। तीन लोग 40 प्रतिशत से अधिक जल गए
डीसा एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि घटना में सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल छह लोगों का इलाज चल रहा है। उनमें से तीन लोग 40 प्रतिशत से अधिक जल गये हैं। हालांकि, इस समय मृतकों की सही संख्या तय नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जांच जारी है। जल्द ही हादसे की सही वजह का पता लगा दिया जाएगा। विस्फोट के बाद की तस्वीरें… ——————————— विस्फोट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पश्चिम बंगाल में सिलेंडर ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत; भाजपा का आरोप- बम बनाने की अवैध फैक्ट्री चल रही थी पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा इलाके में 31 मार्च, यानी सोमवार देर रात सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। हादसे में मरने वालों की संख्या मंगलवार को 8 हो गई। पहले यह आंकड़ा 7 था> अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में 4 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…


