सनराइजर्स हैदराबाद IPL के मौजूदा सीजन में प्लेऑफ की रेस से पिछड़ रही है। उसे गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को 38 रन के अंतर से हराया। हैदराबाद ने 10 में से 7 मैच गंवा दिए हैं, जबकि गुजरात ने सीजन में 7वीं जीत हासिल की है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हैदराबाद ने बॉलिंग चुनी। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर के बाद 6 विकेट खोकर 224 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन ही बना सकी। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 76 रन बनाए। जबकि जोस बटलर 64 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन ने 48 रन की पारी खेली। जयदेव उनादकट ने 3 विकेट झटके। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने 74 रनों की पारी खेली, हेनरिक क्लासन ने 23 रन बनाए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल मैच विनर्स दोनों टीमों की प्लेइंग-11 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, वॉशिंगटन संदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, जेराल्ड कूट्जी, साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर : ईशांत शर्मा। सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडू मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट प्लेयर : ट्रैविस हेड।


