गुडा पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत:60 वोटों से हारी भाजपा समर्थित प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष बोले- पंचायत स्तर से हुआ जीत का आगाज

शिवपुरी के कोलारस जनपद की गुडा पंचायत उपचुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गए हैं। चुनाव के परिणामों में कांग्रेस समर्थित महिला प्रत्याशी ने विजय हासिल की हैं। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रचना लोधी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी नीता गौड़ को 60 वोटों से हरा दिया है। परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार सचिन भार्गव ने जीत का प्रमाण पत्र रचना लोधी को दिया। बता दें कि गुडा पंचायत की महिला सरपंच के निधन के बाद इस पंचायत में उपचुनाव का मतदान 9 दिसंबर को हुआ था। चुनाव में तीन महिला प्रत्याशी नीता गौड़ पत्नी भगवान दास गौड़, रचना लोधी पत्नी नवल सिंह लोधी और सीता यादव पत्नी करन सिंह यादव मैदान थे। गुडा पंचायत में 1516 मतदाताओं में से 1293 मतदाओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। यह मतदान ईवीएम मशीन से सम्पन्न हुआ था। तीन मतदान केंद्रों पर मतदान का कुल प्रतिशत 82.29 रहा था। सुबह 8 बजे कोलारस के जनपद कार्यालय पर मतगणना की गई थी। इस मतगणना में रचना लोधी पत्नी नवल सिंह लोधी सर्वाधिक मत 667 प्राप्त किये थे। वहीं नीता गौड़ पत्नी भगवान दास गौड़ को 607 मत प्राप्त हुए थे। इसके बाद तीसरे पायदान पर रहते हुए सीता यादव पत्नी करन सिंह यादव को महज 14 वोट मिले थे। वहीं इस चुनाव में 5 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को मत ना देते हुए नोटा को चुना था। आज घोषित हुए परिणाम में रचना लोधी पत्नी नवल सिंह लोधी 60 वोटों से विजय प्राप्त की हैं। जिला अध्यक्ष बोले – पंचायत से हुआ विजय का आगाज कोलारस जनपद की गुडा पंचायत उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने जीत की बधाई कांग्रेस कार्यकर्ता नवल सिंह लोधी और उनकी विजय प्रत्याशी पत्नी रचना लोधी को दी है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद यह पंचायत स्तर का पहला चुनाव हैं। जिसमें कांग्रेस ने क्षेत्रीय भाजपा समर्थित परिवार को हराया है। यह परिणाम आगामी समय में होने वाले चुनाव का आगाज हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रत्येक पंचायत में 21 लोगों की कमेटी बनाने वाली हैं। जो पंचायत स्तर पर कार्य करेगी और चुनाव के समय कांग्रेस के प्रत्याशी का भी निर्णय लेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *