गुना के अस्पताल में लाठियां चलाने वाले चार पर FIR:एम्बुलेंस चालक ने चौकी में छिपकर बचाई थी जान; आरोपियों ने वहां भी की थी तोड़फोड़

जिला अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी के बाहर हुए हंगामे के मामले में चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। बदमाशों ने एम्बुलेंस चालक पर हमला किया था। साथ ही अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की थी। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों। पर FIR दर्ज की है। बता दें कि मामला रविवार का है। एंबुलेंस चालक मोहम्मद अकील ने बता था कि रविवार सुबह लगभग 10.30 बजे वह अस्पताल परिसर में था। इसी बीच वहां राजू और उसके 3, 4 साथी लाठियां और हॉकी लेकर उसे मारने के लिए आए और गाली गलौज शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने उस पर लाठियां और हॉकी से हमला करना चाहा, यह देख उसने अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस चौकी में घुसकर अंदर से दरवाजे बंद कर अपनी जान किसी तरह बचाई। इस दौरान आरोपियों ने चौकी के दरवाजे पर भी लाठियां बरसाई। अन्य लोगों के आ जाने और चौकी स्टॉफ द्वारा हड़काए जाने पर बदमाश बमुश्किल वहां से गए। उनके जाने के बाद चौकी का गेट खोला और वह बाहर आ पाए। मोहम्मद अकील ने इस दौरान बताया कि एक आरोपी एंबुलेंस चलाता है, जिसे वह सीएनजी से चलाता है। उक्त लोगों द्वारा आए दिन इसी तरह शराब के नशे में हंगामा किया जाता है। रात में तो स्थिति और खराब हो जाती है। इस दौरान महिलाओं तक से छेडछाड़ और बदतमीजी की जाती है। यही नहीं अस्पताल में आने वाली उसकी भतीजी से भी आरोपियों द्वारा बदतमीजी की जाती है, जिससे मना करने पर इसी तरह हंगामा खड़ा कर दिया जाता है। मोहम्मद अकील ने इसकी शिकायत कोतवाली में की थी। उसकी शिकायत पर कोतवाली में राजू वाल्मीकि, अंशु वाल्मीकि, मधु वाल्मीकि और लाखन मालवीय के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *