गुना बोरवेल घटना के बाद प्रशासन अलर्ट:खुले बोरवेल्स की जांच के निर्देश; कलेक्टर ने कहा- बिना परमिशन के मशीन नहीं चलाई जाएं

गुना जिले में बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटना के बाद अशोकनगर प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई समय सीमा की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर ने जिले के सभी खुले बोरवेल्स की फिर से जांच कराने के निर्देश दिए और उनकी रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि बिना अनुमति के बोरिंग मशीनों का संचालन न हो। इसके अलावा जिले में विशेष अभियान चलाकर खुले बोरों की जांच कराने और पटवारी व सचिव से प्रमाण पत्र प्राप्त करने को कहा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी बोरवेल खुला न रहे। बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देशित किया कि मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान के तहत जिले में लगाए जा रहे शिविरों में पात्र हितग्राहियों का सर्वे कार्य पूर्ण कर चिन्हित हि‍तग्राहियों की सूची तैयार की जाए। जिससे पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्‍होंने निर्देशित किया कि जिले में पोर्टल पर दर्ज हितग्राहियों के मान से आयुष्‍मान कार्ड बनाये जाएं। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के शत प्रतिशत आयुष्‍मान कार्ड बनाएं। बैठक में जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्‍वीकृत कार्यों को समय पर पूर्ण कराए जाएं। उन्‍होंने अनमोल पोर्टल पर दर्ज गर्भवती माताओं का शतप्रतिशत पंजीयन कराया जाएं। कलेक्टर ने नगरीय निकायों में लाइब्रेरी शुरू करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *