गुना में नाबालिग से रेप का दूसरा आरोपी गिरफ्तार:युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया; युवक के साथी ने भी की थी मदद

जिले के चांचौड़ा इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने दो महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर नाबालिग किशोरी का अपहरण किया था और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। नवंबर में लापता हुई थी नाबालिग चांचौड़ा पुलिस के अनुसार, चांचौड़ा थानांतर्गत बीनागंज चौकी क्षेत्र से 13-14 नवंबर 2025 की रात 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। नाबालिग के नहीं मिलने पर परिजनों ने चांचौड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। 22 नवंबर को किशोरी बरामद लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 22 नवंबर को नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि प्रधुमन मीना निवासी ग्राम बहूखेड़ी थाना कुम्भराज ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। एक और आरोपी की भूमिका उजागर नाबालिग के बयानों के आधार पर पुलिस जांच में रामबल्लभ मीना निवासी ग्राम कमलपुरा की भी घटना में संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल पुलिस ने 23 नवंबर को प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रधुमन सिंह मीना निवासी ग्राम बहूखेड़ी थाना कुम्भराज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना के बाद से ही दूसरा आरोपी रामबल्लभ मीना फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह पकड़ से बाहर था। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महीने से फरार आरोपी रामबल्लभ उर्फ भाया पिता कैलाश नारायण मीना उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम कमलपुरा थाना मृगवास को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *