गुना के रेलवे क्रिकेट ग्राउंड की सीढ़ियों पर रविवार दोपहर मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक शिवपुरी निवासी 25 वर्षीय राहुल प्रजापति पुत्र राजकुमार प्रजापति है। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के स्टाफ पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, राहुल पहले नशे का आदी था। सुधार के लिए उसे शिवपुरी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहां उसके व्यवहार और योग्यता को देखते हुए केंद्र प्रबंधन ने उसे अपने पास ही नौकरी पर रख लिया था। शिवपुरी से गुना लाने की सूचना नहीं दी आरोप है कि केंद्र का स्टाफ बिना परिजनों को सूचित किए उसे अक्सर बाहर भेज देता था। इसी दौरान गुना नशा मुक्ति केंद्र का स्टाफ उसे शिवपुरी से गुना ले आया था। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि शनिवार रात शिवपुरी केंद्र के दो कर्मचारी उनके घर आए थे और राहुल के कहीं बाहर जाने की बात कही थी, लेकिन पूछने पर भी उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कहां चला गया है। मारपीट और साजिश का आरोप परिजनों ने दावा किया है कि राहुल के साथ केंद्र के भीतर गलत व्यवहार और मारपीट की गई थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उनका आरोप है कि केंद्र में भर्ती लोगों के साथ अभद्रता की जाती है और परिजनों से मिलने नहीं दिया जाता। पिता और भाई ने इसे गहरी साजिश और हत्या बताया है। पुलिस अब स्टाफ से पूछताछ की तैयारी कर रही है।


