गुना में सड़क किनारे जला हुआ मिला युवक:घर से कटिंग कराने का कहकर निकला था; 90% तक झुलसा

गुना के कैंट थाना इलाके में महू खान गांव के पास एक युवक जली हुई अवस्था में मिला है। वह घर से कटिंग कराने जाने का बोलकर निकला था। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि उसने खुद अपने आप को आग लगाई, या किसी और ने उसे आग लगाई। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सेमरा गांव का रहने वाला विकास पुत्र मनोज रघुवंशी वर्तमान में गुना शहर की साईं सिटी कॉलोनी में रहता है। सोमवार सुबह लगभग 8 बजे वह घर से कटिंग कराने जाने का बोलकर अपनी बाइक से निकला था। बाइक पास में खड़ी मिली सुबह लगभग 9 बजे के आसपास मावन से महू खाने जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे ग्रामीणों ने एक युवक को जली हुई अवस्था में देखा। उसकी बाइक सड़क किनारे ही खड़ी हुई थी। तब तक युवक बात कर रहा था। उसने अपना नाम विकास बताया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। युवक की बाइक सड़क किनारे खड़ी हुई थी। वहीं जिस जगह वो जली हुई अवस्था में मिला, उसके पास ही पैसे भी अलग रखे हुए थे। उसकी जेब में जो सामान था, वो भी किनारे पर रखा हुआ था। पैसे और उस सामान में आग नहीं लगी थी। 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलसा जिला अस्पताल में उसका इलाज शुरू किया गया। युवक 90% से ज्यादा झुलस गया है। अस्पताल में वह कुछ भी बोल नहीं पा रहा। कैंट थाना प्रभारी TI अनूप भार्गव ने बताया कि युवक जली हुई अवस्था में मिला है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि उसे आग किसी और ने लगाई, या उसने खुद ही अपने आप को आग लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *