गुना में सड़क हादसे में महिला की मौत:तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर; अंतिम संस्कार में शामिल होकर पति के साथ लौट रही थी

जिले के गढ़ा गांव में रहने वाले दंपती की बाइक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। दोनों अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर है। इस हादसे में दंपती के बच्चे भी घायल हुए हैं। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ा के रहने वाले अशोक कुशवाह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रविवार को आरोन के तिल्लीखेड़ा में रहने वाले अपने चाचा के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। वह बाइक से रविवार रात वापस आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ढ़ोलबाज के पास पहुंची, सेन बोर्ड चौराहा तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उनमें सामने से टक्कर मार दी। हादसे में अशोक की पत्नी वैजंती (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अशोक को भी गंभीर चोट आई हैं। उनके पांच साल के बेटे रितिक की हालत स्थिर है और 12 वर्षीय बेटी साक्षी को अधिक चोट नहीं है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद बस चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही हे। अशोक हलवाई का काम करते हैं और उनके चार बेटी और एक बेटा है। सोमवार को सुबह पुलिस ने सब का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पीएम के बाद नाराज परिवार वालों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *