गुना में सामूहिक विवाह सम्मेलन आज:38 जोड़े हिन्दू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे; चार जोड़ों का होगा निकाह

गुना में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। हनुमान टेकरी मंदिर परिसर स्थित मेला ग्राउंड में आयोजन होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार, इस बार सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए 42 जोड़ों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 38 जोड़ों ने विवाह और 4 जोड़ों ने निकाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। विवाह सम्मेलन में 42 जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। नगरपालिका की ओर से हर जोड़े को 49 हजार रुपए के चेक दिए जाएंगे। कार्यक्रम में विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, नपाध्यक्ष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता सहित नपा अधिकारियों ने मेला परिसर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेला प्रांगण में टेंट व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, बिजली व्यवस्थाएं देखी और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष सामूहिक विवाह सम्मेलन में 42 जोड़ों ने पंजीयन कराया है। इसमें चार जोड़ों का निकाह कराया जाएगा और 38 जोड़े हिंदू रीति रिवाज से विवाह बन्धन में बंधेंगे। निरीक्षण के दौरान पार्षद लालाराम लोधा, नरेंद्र नोनेरिया, सुधीर श्रीवास्तव, ओपी शर्मा उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *