गुना रंगों में डूबा: गलियों से दफ्तरों तक उड़ा गुलाल:भाजपा का होली मिलन, पूर्व विधायकों के कार्यालय और कोर्ट परिसर में भी जश्न

गुना में होली का उत्सव पूरे रंग-उत्साह के साथ शुरू हो गया है। शहर में जगह-जगह हुरियारों की टोलियां नजर आ रही हैं और लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगरपालिका के सामने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य और पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने रंग-गुलाल के साथ होली मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं। पूर्व विधायक सलूजा के कार्यालय में भी उत्सव शहर में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा के कार्यालय पर भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में नागरिक यहां पहुंचे और रंग-गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाया। उधर, कोर्ट परिसर में अभिभाषक संघ की ओर से होली मिलन समारोह हुआ। वकीलों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आया। चार तस्वीरों में देखिए होली…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *