गुना रेलवे स्टेशन पर फैमिली सेमिनार और नुक्कड़ नाटक:रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल

पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा गुना रेलवे स्टेशन स्थित क्रू लॉबी में एक विशेष फैमिली सेमिनार और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह आयोजन लोको पायलट/सहायक लोको पायलट और उनके परिवारों के लिए आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य रेलवे सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना और रनिंग स्टाफ के कठिन और जिम्मेदार कार्य की अहमियत को रेखांकित करना था। फैमिली सेमिनार में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण परिचालन) सचिन आर शर्मा ने लोको पायलट के कार्य की महत्ता पर चर्चा की और कहा कि उनकी कार्यक्षमता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए उचित विश्राम अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही, नाटक “रेल हमारी प्यारी-प्यारी” के माध्यम से यात्रियों और रनिंग स्टाफ को रेलवे सुरक्षा, कोहरे में सुरक्षित रेल संचालन, शून्य SPAD (सिग्नल पासिंग एट डेंजर) और रेस्ट के महत्व जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया गया। इस नाटक का आयोजन भारत स्काउट एंड गाइड, पमरे भोपाल मंडल और मंडल सांस्कृतिक अकादमी भोपाल के कलाकारों द्वारा किया गया। नाटक ने रेलवे के संरक्षित संचालन को बढ़ावा देने और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विवेक डाबी (मुख्य लोको निरीक्षक मुख्यालय), डी. डी. टिकरिया (मुख्य लोको निरीक्षक गुना), अशोक अहिरवार (मुख्य लोको निरीक्षक रनिंग रूम गुना), सुनील पुरोहित (पमरे स्काउट गाइड भोपाल मंडल के जिला सचिव) और विजय पुरवाल (सांस्कृतिक अकादमी के टीम मैनेजर) सहित बड़ी संख्या में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और उनके परिवारजन उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल लोको पायलट और उनके परिवारों के लिए एक जागरूकता अभियान था, बल्कि रेलवे सुरक्षा को लेकर एक सकारात्मक संदेश भी दिया, जो रेलवे की सुरक्षित और संरक्षित संचालन नीति के प्रति समर्पण को प्रकट करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *