भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की। गुरुवार-शुक्रवार रात लगभग 2 बजे 21 में से 16 मंडलों की सूची जारी की गई है। 5 मंडलों में फिलहाल चर्चा जारी है। इन पर भी जल्द ही फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा सभी मंडलों में मंडल प्रतिनिधि भी नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के तीसरे चरण की प्रक्रिया के अंतर्गत गुना जिले के सभी 21 मंडलों में चुनाव प्रक्रिया की जा रही है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोटिया के निर्देशन में जिले के 19 पुराने और 2 नए मंडल सहित कुल 21 मंडलों में बूथ समितियों का गठन हो चुका है। हर मंडल में रायशुमारी की गई
15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया होनी है। 21 मंडलों में मंडल अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया चल रही थी। पार्टी का प्रयास था कि सभी मंडलों में सर्वसम्मति से निर्णय हों और चुनाव की नौबत न आए। इसके लिए हर मंडल में रायशुमारी की गई। इसमें बूथ अध्यक्ष और मंडल के अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं से मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पांच पांच नामों की रायशुमारी की गई थी। रायशुमारी के बाद गुरुवार -शुक्रवार देर रात मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई। ये बने मंडल अध्यक्ष गुना विधानसभा के गुना नगर मंडल में अर्जुन राजपूत, बूढ़े बालाजी मंडल में परेश भार्गव को अध्यक्ष चुना गया है। कैंट, पगारा, बजरंगगढ़ मंडल फिलहाल होल्ड पर हैं। बमोरी विधानसभा के बमोरी में राजू धाकड़, फतेहगढ़ में बलराम यादव, झागर में दीपक मीणा, सिरसी में अर्जुन सिंह परमार, उमरी में मोहन बारेला को अध्यक्ष चुना गया है। म्याना मंडल फिलहाल होल्ड पर है। राघौगढ़ विधानसभा के राघौगढ़ में अंकित शर्मा, पनवाड़ी हाट में श्याम रघुवंशी, रूठियाई में लाखन यादव और जामनेर में पप्पू भील को चुना गया है। आरोन मंडल होल्ड पर रखा गया है। चांचौड़ा विधानसभा के चांचौड़ा में प्रद्युम्न मीणा, मधुसुदनगढ़ में प्रदीप साहू, तेली गांव में अंकित शर्मा, कुंभराज में रोहित कांसट, मृगवास में राजाराम गुर्जर को मंडला अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा सभी मंडलों में मंडल प्रतिनिधि भी बनाए गए हैं। इनमें पांच महिलाओं को शामिल किया गया है।


